आलमगीर आलम का विरोध, मथुरा और कोंगाड़ी को मंत्री बनाने की मांग

Dr. BIRENDRA KUMAR MAHTO♦
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने कांग्रेस नेता व राज्य के मंत्री आलमगीर आलम का विरोध करते हुए रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलता जलाया और तत्काल मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। इसके साथ ही मथुरा प्रसाद महतो और नमन बिक्सन कोंगाड़ी को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस का भी विरोध किया गया।
बुद्धिजीवी अनवर हुसैन ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड विरोधी तत्व को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए।

केंद्रीय प्रवक्ता पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को भी झारखंड सेनानी का दर्जा सहित राजकीय मान-सम्मान पहचान नियोजन, पेंशन आदि सुविधाएं मिलनी चाहिए।
इस मौके पर हरेश्वर उरांव, भुनेश्वर केवट, आनंद मोहन तिवारी, जगरनाथ उरांव, सरोजिनी कच्छप, एरेन कच्छप, विनीता खलखो, दिवाकर साहू, विनोद तिर्की, बृजेश पाठक, संजय पांडे, अख्तर अंसारी, शंकर सिंह, विशाल पासवान, निर्मल डुंगडुंग, सुनील मुंडा, शफीक अख्तर सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *