झारखंड में तीसरे मोर्चे का गठन, सरयू व सुदेश सहित पांच विधायक हैं शामिल

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची: झारखंड की सियासत में शुक्रवार को एक अहम कड़ी जुड़ गयी। इस वजह से कई तरह के सियासी मायने लगाये जा रहे हैं। दरअसल यहां आजसू पार्टी के नेतृत्व में एक तीसरे मोर्चे का गठन किया गया है।
तीसरे मोर्चे में आजसू, एनसीपी और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
तीसरे मोर्चे का नाम झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा रखा गया है।
सुदेश महतो के नेतृत्व में बने इस मोर्चा के सचेतकअमित कुमार यादव सचेतक बनाये गये हैं।
वे विधानसभा में एक साथ बैठने की व्ववस्था की मांग भी स्पीकर से करेंगे। इस मोर्चा में आजसू से सुदेश महतो और लंबोदर महतो,
एनसीपी के कमलेश सिंह,निर्दलीय सरयू राय और अमित यादव शामिल हैं। संभावना जतायी जा रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हो सकते हैं। सुदेश और सरयू राय के सियासी रिश्ते रघुवर दास के साथ बेहतर नहीं हैं। ऐसे में संभव है कि यह तीसरा मोर्चा रघुवर दास के राज्यसभा चुनाव जीतने में बाधा बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *