झारखंड आंदोलनकारियों ने सरकार को दी चेतावनी, मंत्री के खिलाफ गुस्सा

♦Laharnews.com Correspondent♦
  लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला समिति की बैठक शनिवार को कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमर किन्डो की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद राज्य सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के खिलाफ नारे लगाये गये।
बैठक में केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, केन्द्रीय सचिव कयूम खान, किशोर किस्कू, विनिता खलखो, सरोजिनी कच्छप, जिला संयोजक प्रो विनोद भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे। मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि मौजदा सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान , पहचान, नियोजन व पेंशन आदि के मामले पर नकारात्मक व विरोधी रवैया अपना रही है।
मौके पर केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर ने झारखंड सरकार के कार्यकलापों व चिन्हितीकरण आयोग के कार्यों पर असंतोष जाहिर करते कहा कि तय सीमा के अंदर सरकार एवं आयोग कार्य नहीं करती है, तो राज्यव्यापी आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रोफेसर विनोद भगत ने कहा कि झारखंड राज्य बने 20 वर्ष से अधिक हो गए, लेकिन आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
वैठक में विगत 15 फरवरी से विधानसभा के समक्ष हुए घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम की समीक्षा की गई। संबोधित करने वालों में केन्द्रीय सचिव कयूम खान, किशोर किस्कू, विनिता खलखो, सरोजिनी कच्छप, आदि शामिल थे। संबोधन में वक्ताओं ने मंत्री आलमगीर आलम द्वारा आंदोलनकारियों के खिलाफ दिए गए बयान की तीखे शब्दों में निंदा की।
मौके पर शाहीद अहमद, अभय कुजूर, जहांआरा बेगम, दीपक वर्मा, विशेषण भगत, रूस्तम खान, जगदीश उरांव, कृष्णा ठाकुर, सीता उरांव, तरामनी मिंज, सालेन लकड़ा, बालोमनी बाखला, पिंटू आलम,रूस्तम खान, तारा खलखो, दिनेश साहू, सोमनाथ उरांव, जगदीश उरांव, चौतु मुंडा, मो. मनीरूद्दीन अंसारी, इसरार अहमद, अफरोज शाह, आदि सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे। कार्यक्रम समापन के पूर्व झारखंड आंदोलनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मंत्री आलमगीर आलम का पुतला दहन किया।
बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता अनिल कुमार भगत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *