गुमला डीसीएलआर कार्यालय की दो महिलाकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: झारखंड के गुमला जिले के डीसीएलआर कार्यालय में नियुक्त दो महिलाकर्मी रिश्वत लेते आज रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली गयीं। दोनों महिलाकर्मी मिलकर 4100 रूपये रिश्वत ले रही थीं। इसी दौरान रांची से गयी 21 सदस्यीय एसीबी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जमीन बेचने की अनुमति देने के एवज में दोनों महिलाकर्मी शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम मांग रही थी। इसकी शिकायत एसीबी तक पहुंची। इसके बाद तय योजना के मुताबिक रिश्वत लेते दोनों महिलाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों गिरफ्तार महिलाकर्मियों में भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय की पेशकार वीणा देवी और चपरासी मजीदन खातुन हैं।  वीणा देवी और मजीदन बीबी को पकड़ने के बाद एसीबी की टीम वीणा देवी के सरकारी क्वार्टर पहुंची। जहां करीब आधा घंटे तक घर की तलाशी ली गई। घर से कई सरकारी दस्तवेज मिले, जिसे एसीबी ने जब्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *