देवकुमार धान भाजपा से निष्कासित

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची: भारतीय जनता पार्टी ने मांडर विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले देवकुमार धान को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर पार्टी के महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने देवकुमार धान को छह वर्षों के लिये भाजपा से निलंबित करने का पत्र जारी कर दिया है।
बताया गया कि देवकुमार धान मांडर उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़े हैं। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *