♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: भारतीय सेना में भर्ती से जुड़ी अग्निपथ योजना के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं। रांची से भी कई अहम ट्रेनों परिचालन को रद्द किया गया है। पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस समेत शनिवार को आधा दर्जन ट्रेनें रांची से नहीं चलेंगी। रांची रेल मंडल से चलने वाली छह ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में हटिया से चलने वाली ट्रेन संख्या 18624 हटिया – इस्लामपुर एक्सप्रेस,
हावड़ा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12019 हावडा – रांची शताब्दी एक्सप्रेस, रांची स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12020 रांची – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, आनंदविहार से ट्रेन संख्या 12826 आनंदविहार – रांची सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस आनंदविहार से
रद कर दी गयी है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर – हटिया मौर्य एक्सप्रेस गोरखपुर से नहीं खुलेगी। ट्रेन संख्या 18625 पूर्णियाकोर्ट – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से रद्द रहेगी ।
ट्रेन संख्या 18623 इस्लामपुर – हटिया एक्सप्रेस को इस्लामपुर से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12365 पटना – रांची जन शताब्दी
एक्सप्रेस को पटना सेरद रहेगी। ट्रेन संख्या 18621 पटना – हटिया एक्सप्रेस को पटना से रद्द रहेगी ।
कई ट्रेनों का परिचालन हुआ रद्द







Who's Online : 0