उपचुनाव: उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ का सपा किला ध्वस्त, खिल गया कमल

♦Laharnews.com Correspondent♦
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सदमे में है। उसके हाथ से रामपुर विधानसभा सीट और आजमगढ़ लोकसभा सीट दोनों निकल गयी है। उप चुनाव में दोनों सीटों पर भाजपा का कमल खिल गया है। दोनों सीटों पर भाजपा के हाथों समाजवादी पार्टी की बड़ी हार हुई है। रामपुर में आजम खान के करीबी समझे जाने वाले आसिम राजा को भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने 42 हजार से अधिक मतों से मात दी।
दूसरी ओर आजमगढ़ में लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 8679 मतो से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 312768 और सपा प्रत्याशी को 304089 मत हासिल हुए। जीत के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा में खुशी की लहर दौर गयी है। दोनों सीटें समाजवादी पार्टी का ऐसा किला था जिसे ध्वस्त करना मुश्किल लग रहा था। रामपुर उपचुनाव में सपा की हार पर आजम खान की तीखी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *