टीआरएल केन्द्र के शिक्षकों ने कहा- प्रो. टीएन साहु के कुलपति बनने से झारखंड की भाषाएं समृद्ध होंगी

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची: प्रो.(डॉ) त्रिवेणी नाथ साहु को झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाये जाने पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा केन्द्र में शिक्षकों ने उनका शानदार स्वागत किया। उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने कहा- डॉ साहु के कुलपति बनने से झारखंड की भाषाओं का विकास होगा और यहां की भाषाएं अधिक समृद्ध होंगी। उनके कुलपति बनने की वजह से नागपुरी भाषा के साथ-साथ पूरा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा परिवार खुद को गौरवशाली महसूस कर रहा है। इससे पहले उनका स्वागत नागपुरी विभाग के अध्यक्ष डॉ उमेश नन्द तिवारी, मारवाड़ी कालेज टीआरएल विभाग के प्राध्यापक डॉ महेश्वर षाड़ंगी, खोरठा भाषा के विभागाध्यक्ष कुमारी शशि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *