झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की पुत्री का निधन

रांची: झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की 18 वर्षीय पुत्री का मंगलवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। इस सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार अचानक उनकी पुत्री को सिर में तेज दर्द हुआ और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ही मौत हो गयी।
मुख्य सचिव की पुत्री दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही थी। मुख्य सचिव के पुत्री की असामयिक निधन से उनके रिश्तेदार, शुभचिंतक और जानने में शोक की लहर है। राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी निधन पर शोक जाताया है। गौरतलब है कि मुख्य सचिव 2 जुलाई से 15 दिनों के लिए अवकाश पर चले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य के कई अधिकारीगण विमान से दिल्ली पहुंचे और शोक में डूबे परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *