झारखंड: 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कौशल किशोर बने रांची के एसएसपी

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची: झारखंड सरकार की ओर से भारतीय पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। किशोर कौशल रांची के सीनियर एसपी बनाये गये हैं। सीआईडी के एडीजी प्रशांत सिंह को एडीजी, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस बनाया गया है। एडीजी झारखंड सशस्त्र पुलिस तदाशा मिश्रा को अगले आदेश तक गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
आईजी बोकारो असीम विक्रांत मिंज को सीआईडी के आईजी के पद पर योगदान करेंगे। पश्चिमी सिंहभूम के सीनियर एसपी एम तमिल वाणन को डीआईजी के रूप में प्रोन्नत किया गया है। उन्हें सीआईडी का डीआईजी बनाया गया है।
पलामू में झारखंड सशस्त्र पुलिस-8 की समादेष्टा निधि त्रिवेदी सीआईडी की एसपी होंगी। एसपी जंगल वार फेयर स्कूल, नेतरहाट, पीयूष पांडे रामगढ़ एसपी की कमान संभालेंगे। रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को पश्चिमी सिंहभूम कि सीनियर एसपी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *