नीतीश ने फिर मारी पलटी, एनडीए से नाता तोड़ा, अब राजद के साथ मिलकर बनाएंगे सरकार

♦Laharnews.com Correspondent♦
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पुराने अंदाज में एकबार फिर पलटी मारी है। उनकी पार्टी जदयू ने एनडीए से किनार कर बिहार की विपक्षी पार्टी आरजेडी सहित अन्य दलों का दामन थाम लिया है। राज्यपाल से मिलकर उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से आज इस्तीफा भी दे दिया। अब वे विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर बनने वाली सरकार के मुख्यमंत्री होंगे। लिहाजा नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं। जेडीयू के नेता नीतीश बुधवार दोपहर दो बजे बिहार के नए मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। जबकि, राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री होंगे। सूत्र बता रहे हैं कि बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि नीतीश कुमार कल दोपहर दो बजे राजभवन में आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि पहले शपथ ग्रहण का समय शाम 4 बजे था लेकिन अब दो बजे किया गया है। यह जानकारी आरजेडी ने साझा की है। मीडिया सूत्रों से पता लगा है कि बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने फोन पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी बात की है।
164 विधायकों का समर्थन
इससे पहले राजभवन में विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनके साथ सात पार्टियों का समर्थन है। जिसमें 164 विधायक हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक का भी सपोर्ट है।

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक
दूसरी ओर पटना में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन और गिरिराज सिंह समेत कई नेता मौजूद थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता के साथ धोखा किया है। जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *