शहीद जवानों के परिजनों को दस-दस लाख , पत्नी की तबीयत बिगड़ी

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिमडेगा नक्सली हमले में शहीद हुए बानो थाना प्रभारी विद्यापति सिंह सहित दो जवानों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये देने की घोषण की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के आश्रितों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी और उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करेगी। दूसरी ओर शहीद हुए थाना प्रभारी विद्यापति सिंह की पत्नी की तबीयत पति के शहीद होने की खबर सुन कर खराब हो गयी। वह गर्भवती है। उन्हें पलामू के स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई पुलिस अधिकारी शहीद के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री ने कश्मीर में हिमस्खलन से शहीद हुए झाखंड के तीन जवानों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *