झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का निधन

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची: झारखंड और असम के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में इलात के दौरान निधन हो गया।
सैयद सिब्ते रजी 83 साल के थे। वह 2004 से 2009 तक झारखंड के राज्यपाल थे। उनके निधन पर झारखंड के मौजूदा राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है।
झारखं डमें राज्यपाल के तौर पर वह उस समय विवादों में आ गये थे , जब वर्ष -2005 में उन्होंने झारखंड विधानसभा में एनडीए के बहुमत के पास होने के बावजूद झामुमो के शिबू सोरेन को सरकार बनाने का न्यौता दिया था। उस समय के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने मामले में हस्तक्षेप कर उनके फैसले को पलट दिया। इसके बाद अर्जुन मुंडा को 13 मार्च 2005 को सीएम पद की शपथ दिलाई गई थी।
इस बीच झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सैयद सिब्ते रजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने अभिभावक और राजनीतिक गुरु को खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *