कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद का इस्तीफा

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गुलाम नबी आजाद पिछले करीब 50 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र में आजाद ने कहा कि वह भारी मन से यह कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाली जानी चाहिए थी।
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस में सभी पदों से भी इस्तीफा दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि एआईसीसी को संचालित कर रहे कुछ लोगों द्वारा नियंत्रित कांग्रेस ने इच्छाशक्ति और क्षमता खो दी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि गुलाम नबी आजाद अब अपनी अलग पार्टी बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *