विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए रांची में फ्लैग मार्च

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची: राजधानी रांची में में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए शुक्रवार को दिन में जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च किया गया। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी कौशल किशोर के नेतृत्व में दिन के 11 बजे से मेन रोड में फ्लैग मार्च हुआ।
इसके बाद दोपहर में डोरंडा के डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक से संबंधित इलाके में उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च हुआ। विधि-व्यवस्था को लेकर सुबह आठ से देर शाम सात बजे तक मेन रोड में अलबर्ट एक्का चौक से लेकर चर्च कॉम्प्लेक्स एवं अन्य थाना क्षेत्र में अलग से दो सौ महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। डोरंडा इलाके में सौ की संख्या में अलग से जिला बल समेत विभिन्न कंपनी के पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी पर लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *