टीआरएल संकाय में करम पर्व की तैयारियों की समीक्षा, कमेटियों का गठन

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची: रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में आज करम पर्व के लिए तैयारी समिति की बैठक हुई। बैठक में अलग-अलग कमेटी का गठन किया गया।
करम पर्व के मौके पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के 9 विभागों के छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। मौके पर संकायाध्यक्ष डॉ हरि उराँव, नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमेश नन्द तिवारी, खोरठा विभाग के विभागाध्यक्ष कुमारी शशि, खड़िया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मेरी एस सोरेंग, मुंडारी विभाग के विभागाध्यक्ष नलय राय, मनय मुंडा, कुरमाली भाषा के तारकेश्वर सिंह मुंडा, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ रिझु नायक, डॉ वीरेंद्र कुमार सोय, किशोर सुरीन, करम सिंह मुंडा, दिनेश कुमार दिनमणि, डॉ दमयन्ती सिंकू, अनुराधा मुण्डू, रमाकांत महतो, डॉ उपेन्द्र कुमार, डॉ नरेन्द्र कुमार दास, गुरूचरण पूर्ति, अबनेजर टेटे, वीरेंद्र उरांव, जयप्रकाश उरांव के अलावा नौ विभागों के छात्र-छात्राएं, शोधार्थी, सहायक प्राध्यापकएवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *