झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच 5 सितम्बर को एक दिन के लिए विधानसभा का विशेष सत्र, हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

♦Laharnews.com Correspondent♦

रांची: झारखंड में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही सत्ता की सियासी लड़ाई के बीच राज्य की हेमंत कैबिनेट की गुरुवार को अहम बैठक हुई। इस बैठक में 5 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगायी गयी। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए एसओपी सहित कई अहम प्रस्तावों को भी मंजूूरी दी गयी। ये आज से ही लागू होगी। बैठक में कुल 25 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है।

बैठक में लिये गये फैसले

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए निर्धारित एसओपी को मंजूरी।
5 सितंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, ये मानसून सत्र का ही विस्तार है।
राज्य के 89 मॉडल स्कूल में छात्रों के खाली सीट पर नामांकन की स्वीकृति, निकट के प्रखंड के स्टूडेंट भी नामांकन ले सकेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के तहत पारा मेडिकल कर्मी के नियुक्ति नियमावली 2018 में संशोधन की स्वीकृति।
सहायक पुलिस कर्मी के सेवा अवधि को एक साल का विस्तार दिया गया।
वीआईपी/वीवीआईपी के लिए एक महीने के लिए चार्टर्ड प्लेन के लिए 2 करोड़ 6 लाख मंजूर।
पंचायत पद पर होगी बहाली।
फिंगर प्रिंट सेवा नियमावली मंजूर।
नीलाम्बर-पिताम्बर विवि में 145 पदों पर बहाली होगी।
ग्राम रक्षा दल के सदस्य होंगे बहाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *