रामगढ़ में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया है। इनमें 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।
यह हादसा रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित पेट्रोल पंप के पास दोपहर बाद रामगढ़- भुरकुंडा मार्ग पर हुआ। तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने दो बाइक सवार यात्रियों को रौंदा। इसके बाद सड़क के किनारे चल रहे लोगों को रौंदा। इसके बाद एक होटल में जा घुसा। देखते ही देखते कुल पांच लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गुस्साये लोगों को समझाने की कोशिश कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *