युवाओं को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी : सुदेश

रांची : राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों से जुड़े सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी का रविवार को यहां दामन थामा। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और महानगर अध्यक्ष मुनचुन राय ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राजधानी रांची में बड़ी आबादी की मुश्किलें तेजी से बढ़ रहीं हैं। समस्याओं के निदान के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्हें राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि इसमें संदेह नहीं कि अब चुनाव युवाओं की सक्रियता के लिए जाना जायेगा। मुझे विश्वास है कि युवाओं की राजनीतिक भागीदारी राजधानी रांची के साथ-साथ राज्य की दशा एवं दिशा तय करेगी।
रांची महानगर अध्यक्ष मुनचुन राय ने कहा कि राज्य की राजधानी रांची में नगर निगम, बिजली विभाग, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा, विस्थापन, परिवहन तथा स्कूल-कॉलेजों में शिक्षा से जुड़े सवालों के साथ फुटपाथ दुकानदारों की परेशानियां लगातार बढ़ रही है। इन समस्याओं को निराकरण के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने भी अपने विचार रखे। समारोह में निक्की शर्मा को सदर अस्पताल, रांची के नवनिर्मित भवन में चिकित्सीय सुविधा प्रारंभ करने के लिए लम्बी न्यायिक लड़ाई लड़ने के लिए बधाई दी गई।
पार्टी में शामिल होने वालों में अमित सिन्हा, मोहित राज, सुमित वर्मा, आकाश सोनी, मृत्युंजय, भास्कर, राहुल पांडे, रिसभ, आशुतोष सिंह, चंदन यादव, रितेश दुबे, निकुंज केडिया, विजय तिर्की, अभिषेक, हर्ष सिंह, सर्वेश सिंह, विकास बाबू, पंकज, दीपक गुप्ता आदि है। संचालन वरीय उपध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने किया।  मौके पर हरीश कुमार, निक्की शर्मा, राहुल शर्मा, विवेक, मोहित राज, अमित सिन्हा, सुनील वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *