बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचीं राष्ट्रपति

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांचीः झारखंड के 22वें स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगवार को खूंटी जिले के उलिहातू गांव पहुंची। इसी गांव में बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। पूरे देश में बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्म स्थल खूंटी के उलिहातू पहुंची जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। मौके पर केंद्रीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल रमेश बैस, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने भी धरती आबा को श्रद्धा सुमन अर्पित की। राष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात की। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु सेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *