पुण्यतिथि: याद किये गये एनई होरो, वक्ताओं ने कहा – भावी पीढ़ी भी उनके जीवन से लेगी प्रेरणा

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं अबुआ झारखंड पार्टी के तत्वावधान में स्वर्गीय एनई होरो की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। झारखंड आंदोनल में उनक योगदान को याद किया गया और उनके बताये रास्ते पर चलने का सभी ने संकल्प लिया।
झारखंड आंदोलन से समझौता नहीं किया: राजू महतो
संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन में स्वर्गीय एनई होरो का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसे किसी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता है। झारखंड विधानसभा परिसर में एनई होरो की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की गयी। महतो ने बताया, झारखंड आंदोलन में एक समय विराम की स्थिति आ गई थी जिसे एनई होरो ने गति प्रदान की और देश और दुनिया में झारखंड आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने में अविश्वसनीय भूमिका निभाई। राजनीतिक क्षेत्र में भी संसदीय रास्ते से विधानसभा एवं लोकसभा में भी झारखंड की बात को रखा। झारखंड आंदोलन से उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। उनके संघर्ष से हर पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
संघर्ष में बीता जीवन: रीलेन होरो
अबुआ झारखंड पार्टी के अध्यक्ष रीलेन होरो ने स्वर्गीय एनी होरो की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे बताया कि उनका जीवन काफी संघर्ष में बीता एवं झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में हमेशा आगे रहे। उन्होंने अलग राज्य निर्माण की लड़ाई में कभी समझौता नहीं किया।
कार्यक्रम में संघर्ष मोर्चा के विनीता खलखो, एरेन कच्छप, रंजीत उरांव, अबुआ झारखंड पार्टी के अजय टोपना,े निकोडिन लकड़ा, अमर बारला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *