पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा सम्मान से टीआरएल के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र व डॉ रीझू हुए सम्मानित

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची: झारखंड आदिवासी विकास समिति की ओर से रांची के मोरहाबादी स्थित ओपन स्पेस थिएटर में पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा सम्मान 2022 का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के सहायक प्राध्यापक सह इंकलाबी नौजवान लेखक संघ के संस्थापक सचिव डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो एवं सहायक प्राध्यापक डॉ रीझू नायक को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।  पद्मश्री मुकुंद नायक ने स्मृति चिन्ह देकर डॉ महतो व डॉ नायक को सम्मानित किया। संघ ने सम्मानित होने पर इंकलाबी नौजवान लेखक संघ पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि डॉ महतो व डॉ नायक का यह सम्मान उनके कार्यों का आकलन है। दोनों ही युवा हैं शिक्षाविद, साहित्यकार व समाजसेवी हैं। उन्होंने कहा कि ये समाज के लिए एक रोल मॉडल हैं। बधाई देने वालों में संघ के सुनील मिंज, डॉ लालदीप गोप, पुष्कर महतो, विजय आनन्द नायक, डॉ उपेन्द्र कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *