झारखंड विधानसभा में आंदोलनकारियों का मामला उठाये जाने पर विधायकों की सराहना

♦Laharnews.com Correspondent ♦
   रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा केन्द्रीय कमेटी की बैठक बुधवार की शाम अध्यक्ष राजू महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड विधानसभा में झारखंड आंदोलनकारियों के मामले को विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाये जाने के कदम की प्रशंसा की गयी। इसमें विधायक सह सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक लोबिन हेंब्रम, विधायक सुदेश महतो, विधायक दीपक बिरुवा समेत अन्य विधायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायकों ने जोरदार तरीके से कहा कि झारखंड सरकार अविलम्ब तय सीमा के अंदर शहीद, विख्यात, सामान्य आंदोलनकारियों की चयन प्रक्रिया का सरलीकरण करे। सभी आंदोलनकारियों को सम्मानजनक तरीके से समान रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए। जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए भारत सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 1952 के अनुसार स्वतंत्रता सेनानी की तर्ज पर नामकरण कर उसी तर्ज पर सुविधाएं प्रदान करें। झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों के नियोजन की विशेष व्यवस्था , आंदोलनकारियों की चिकित्सा सुविधा, आवास की सुविधा, व्यावसायिक कार्यों में विशेष सुविधा की व्यवस्था की मांग की गयी।। झारखंड सरकार निगम, बोर्ड, आयोग में आंदोलनकारियों की भागीदारी तय करनेकी बात कही गयी। बैठक में पूर्व संयोजक पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, वरीय उपाध्यक्ष अश्वनी कुजुर, महासचिव कयूम खान, सचिव प्रेम मित्तल, विनीता खलको, गोपाल महतो, कृष्णा सिंकू, मोनिका देवी एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *