♦Laharnews.com Correspondent ♦
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा केन्द्रीय कमेटी की एक टीम अध्यक्ष राजू महतो एवं महासचिव कयूम खान के नेतृत्व में गुरुवार को संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक सह पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, विधायक दीपक बिरूआ, विधायक निरल पूर्ति, विधायक सोना राम सिंकू को माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया और आभार जताया।
संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने कहा कि झारखंड विधानसभा में झारखंड आंदोलनकारियों के मामले को विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया गया जो सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। विधायकों ने विधानसभा में जोरदार तरीके से आंदोलनकारियों के हितों के पक्ष में कहा कि झारखंड सरकार अविलम्ब तय सीमा के अंदर शहीद, विख्यात, सामान्य आंदोलनकारियों की चयन प्रक्रिया का सरलीकरण करें। सभी आंदोलनकारियों को सम्मानजनक तरीके से समान रूप से सम्मानित करें। जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए भारत सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 1952 के अनुसार स्वतंत्रता सेनानी की तर्ज पर नामकरण कर उसी अनुसार सुविधाएं प्रदान करें। झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों के नियोजन की विशेष व्यवस्था करने, झारखंड आंदोलनकारियों की चिकित्सा सुविधा, आवास की सुविधा, व्यावसायिक कार्यों में विशेष सुविधा सहित निगम-बोर्ड-आयोग में आंदोलनकारियों की भागीदारी तय करने की मांग की गयी है। विधायकों का स्वागत करने वालों में केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो, महासचिव कयूम खान, महिला संयोजिका विनीता खलखो, एरेन कच्छप, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आसमान सूंडी, कृष्णा सिंकू, सोहेल अहमद, गोपाल महतो, महादेव मुंडा, दाऊद होरो, सोमा सिंह आदि शामिल थे।
झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों को विधानसभा में उठाने वाले विधायक हुए सम्मानित






Who's Online : 0