चाईबासा: नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, 5 जवान जख्मी

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची: झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे पुलिस अभियान के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में 5 जवान जख्मी हो गये। इनमें से गंभीर रूप से जख्मी 4 जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया और यहां मेडिका अस्पताल में उनकी चिकित्सा हो रही है।
इस सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के सर्जन बुरू इलाके में पुलिस सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आने से 5 जवान जख्मी हो गये। सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *