आरएलएसवाई कॉलेज में निकाली गयी टुसू शोभायात्रा

♦Laharnews.com Correspondent♦

रांची: रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत राम लखन सिंह यादव कॉलेज के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में गुरुवार को टुसू शोभायात्रा का आयोजन किया गया। टुसू का विधि विधान के अनुसार पूजा पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ जेपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि यह टुसू पूर्णरूप से कृषि पर्व है। ग्रामीण क्षेत्र में धान की अंतिम फसल को घर के अंदर रखने साथ ही टुसू पर्व की शुरूआत होती है। उसी समय यह पर्व लोगों के मन में उमंग लेकर आता है।
मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ वृंदावन महतो ने कहा इसी पर्व के बाद शादी विवाह की बात शुरू होती है। टीआरएल के विभागाध्यक्ष डॉ खालिक अहमद ने कहा कि टुसू पर्व के महत्व से विद्यार्थी अवगत होंगे जो पाठ्यक्रम में भी है। पीजी मुंडारी विभागाध्यक्ष नलय रॉय ने कहा, टुसु सुंदर कन्या का प्रतीक माना जाता है। यह एकता व भाई-भाइचारे का संदेश देता है। कॉलेज के अखड़ा से टुसु शोभा यात्रा कोकर चौक तक गई और कोकर से कॉलेज अखड़ा में सम्पन हुई। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजीत मुंडा ने किया। कार्यक्रम में डॉ स्मीता किरण, डॉ रामकुमार, डॉ सुरेश महतो, नीलु कुमारी, डॉ अहिल्या कुमारी, प्रो अमर कुमार, प्रो सरोज कुमारी, प्रो विकास उरांव,डॉ मनीष चन्द्र, पप्पु महतो, सुनिल कुमार आदि कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *