♦Laharnews.com Correspondent♦
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कथित आपतिजनक वीडियो वायरल होने के बाद झारखंड उलगुलान मोर्चा ने आज रांची में उनका पुतला जलाया और कैबिनेट से उन्हें बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की। रांची के नामकुम चौक पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि पीटर ने लोगों से कहा कि बतौर मंत्री सरकार में रहने को कोई नैतिक अधिकार अब बन्ना गुप्ता के पास नहीं है।
पीटर ने कहा कि झारखंड उलगुलान तथा आंदोलनकारीयों की धरती है जिसे मंत्री ने अपमान किया है इसे झारखंड में समाज के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग किया कि अविलंब मंत्री बन्ना गुप्ता को बर्खास्त करे अन्यथा मोर्चा वृहत आंदोलन करेगी। पुतला दहन को सफल बनाने में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय मलिक एवं महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।
मंत्री बन्ना गुप्ता को बर्खास्त करें : रवि पीटर







Who's Online : 0