हनीट्रैप में फंसा डीआरडीओ का वैज्ञानिक, पाकिस्तान को दे रहा था गुप्त सूचनाएं, गिरफ्तार

डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के एक साइंटिस्ट को पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। पुणे से महाराष्ट्र एटीएस ने प्रदीप कुरूलकर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हनीट्रैप में फंसकर उन्होंने पाकिस्तान को गुप्त जानकारियां दी हैं। एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि वैज्ञानिक वॉट्सऐप और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तानी एजेंट के कॉन्टैक्ट में था। वैज्ञानिक को गिरफ्तार करके एटीएस अपने साथ ले गई है। पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव हैंडलर ने उनको हनीट्रैप में फंसाया था। वैज्ञानिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *