♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : बिहार के नवादा जिले की छात्रा निवेदिता की रांची में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वह रांची में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल पार्क के पास शुक्रवार को हुई इस इस सनसनीखेज घटना को बाइक सवार ने अंजाम दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। जख्मी हालत में छात्रा को रिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।
रांची में पढ़ाई कर रही छात्रा की गोली मारकर हत्या







Who's Online : 0