शिक्षाविद् डॉ करमा उरांव नहीं रहे , प्रख्यात मानवशास्त्री के निधन पर सीएम ने जताया शोक

♦Laharnews.com  Correspondent♦
 रांची : प्रख्यात मानवशास्त्री, रांची विश्वविद्यालय मानवशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष और सामाजिक विज्ञान के पूर्व संकायाध्यक्ष डॉ करमा उरांव का 72 वर्ष की उम्र में रविवार की सुबह सात बजे रांची के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
डॉ करमा उरांवक को किडनी संबंधी समस्या की वजह से एक सप्ताह पूर्व ही मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।यहां डायलिसिस चलने के दौरान अचानक उनका निधन हो गया।
सोमवार सुबह होगा अंतिम संस्कार
उनका जन्म गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के महुआ टोली गांव में हुआ था। उनके बड़े बेटे धर्मेश उरांव का 2021 में कोरोना से निधन हो गया था। वह रिलायंस से जुड़ हुए थे। दूसरे बेटे सन्नी उरांव धनबाद में नौकरी करते हैं। बड़ी बहू मुंबई में रहती हैं। वह आज शाम तक आ जाएंगी। बेटी व दामाद आयरलैंड में रहते हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह नौ बजे रांची में ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *