झारखंड में मॉनसून का दस्तक,अगले कुछ दिनों में राज्यभर में होगी बारिश

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची : झारखंड में संताल-परगना के रास्ते आज दस्तक दे चुका है। इस वजह से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून की मॉनसून की वजह से 4 जिलों गोड्डा, पाकुड़ और दुमका में झमाझम बारिश हुई। रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान झारखंड के कुछ और हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ जाएगा। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 24 जून तक मानसून पूरे राज्य में फैल जाएगा।
मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट में कहा गया है कि सूबे के पूर्वोत्तर और दक्षिण पूर्व जिलों मुख्य रूप से साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां,पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में 21 और 22 जून को भारी बारिश हो सकती है। मानसून के देर से आने के कारण जून में बारिश मेंकमी दर्जकी जा सकती है। जुलाई से इसमें सुधार हो सकता है। झारखंड में कुल मिलाकर बारिश सामान्य रहनेका अनुमान लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *