एलईबीबी स्कूल में टॉपरों के लिए सम्मान समारोह, डॉ कमल बोस ने कहा- परिश्रम का विकल्प नहीं

♦Laharnews.com Correspondent♦

 रांची : एल. ई. बी. बी. उच्च विद्यालय रांची में 2023 मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छात्र – छात्राओं द्वारा झारखंड अधिविध परिषद के द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा  में   उत्कृष्ट प्रदर्शन किया  गया ,जिसमें विद्यालय की माही कुमारी 91.40%, निकिता कुमारी 87.60%, खुशी पॉल 87.20%, श्रेया करमाकर 87.00%, खुशी टोप्पो 84.00% , अमन कुमार महतो 81.80% , पूर्णिमा गोराई 81.60%, कोमल कुमारी 81.20%, सुनील कुमार 81.20%, नाजरीन नाज़ 80.40%, मो. तूफैल 80.20%. को अंक हासिल हुए।  इस सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ. कमल कुमार बोस, अध्यक्षा श्रीमती रेबा चक्रवर्ती, प्रधानाध्यापक  संजय कुमार महतो , शारीरिक शिक्षक नितेश कुमार ,विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी और सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ. कमल कुमार बोस ने इस मौके पर छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए परिश्रम का कोई विकल्प नहीं हैं। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार महतो ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता से विद्यालय व क्षेत्र का नाम रौशन हुआ है, यह गर्व की बात है। बच्चों की कड़ी मेहनत और विद्यालय के शिक्षकों का सही मार्गदर्शन की वजह से यह संभव हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *