गायक पंकज उधास नहीं रहे, पैंक्रियाज कैंसर से थे पीड़ित

गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पैंक्रियाज कैंसर से पीड़ित थे। पंकज उदास के परिवार की ओर से स्टेटमेंट में लिखा गया है- ’बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं।’

पंकज उधास की मौत आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुई। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने उनकी निधन पर गहरी शोक-संवेदना प्रकट की है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *