चंपई सोरेन सरकार ने झारखंड विधानसभा में बहुमत हासिल किया, समर्थन में 47 और विरोध में 29 वोट पड़े

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : झारखंड में चंपई सोरेन सरकार ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। विधानसभा में चंपई सोरेन के पक्ष में 47 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 29 वोट डाले गए। झामुमो-कांग्रेस ने व्हिप जारी कर फ्लोर टेस्ट में सभी विधायकों को रहने का आदेश दिया था। फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार रात को सत्ता पक्ष के 37 विधायक हैदराबाद से रांची लौटे। दो चार्टर्ड प्लेन से विधायकों को रांची लाया गया।
हेमंत है तो हिम्मत हैः चंपई सोरेन
फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा में बोलते हुए नए सीएम चंपई सोरेन ने कहा, “विपक्ष ने सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की। इसके बावजूद हेमंत के कुशल नेतृत्व में झारखंड आगे बढ़ा। हेमंत है तो हिम्मत है। उन्होंने कहा, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। हेमंत सोरेन पर झूठे आरोप लगाए गए। हमारी योजनाओं को कोई मिटा नहीं सकता। हम गर्व से कहेंगे कि हम हेमंत सरकार पार्ट-2 हैं।

मुझे निशाना बनाया गयाः हेमंत सोरेन
विधानसभा में बोलते हुए हेमंत सोरेने ने कहा, “झारखंड में जो कुछ हुआ उसमें राजभवन भी शामिल है। मैं आदिवासी हूं, मुझे नियम-कानून की सही समझ नहीं है। 31 जनवरी को जो कुछ हुआ उसकी कहानी 2022 से लिखी जा रही थी। उन्होंने कहा, मैं आदिवासी हूं, इसलिए निशाना बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *