रांचीः झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता कुरमी समाज के अभिभावक एवं रामगढ़ के पूर्व विधायक अर्जुन राम पिछले एक माह से बीमार चल रहे हैं और अपने आवास गोला प्रखंड के डिमरा गांव में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। कुरमाली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो को जब इसकी जानकारी मिली तो अर्जुन राम से मिलने सीधे उनके गांव डिमरा पहुंच गये। डॉ महतो ने पूर्व विधायक से मिलकर उनका हाल चाल पूछा एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर सिंह, दीपक सिंह, महानंद महतो, जयप्रकाश महतो एवं गौतम महतो शामिल थे।
पूर्व विधायक अर्जुन राम का हालचाल लेने डिमरा पहुंचे राजाराम






Who's Online : 0