सिल्ली में जन्मदिन पर याद किये गये सिद्धो-कान्हू

सिल्लीः आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय सिल्ली में मंगलवार को सिद्धो- कान्हू की जयंती मनायी गयी है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। जयंती समारोह की अध्यक्षता आजसू पार्टी के सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र बड़ाईक ने की। समारोह के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के संथाल परगना में संथाल हुल और संथाल विद्रोह के कारण अंग्रेजां को भारी क्षति उठानी पड़ी थी। सिद्धो-कान्हू दोनों भाइयों के नेतृत्व में 1855 को भोगनाडीह गांव से संथाल विद्रोह का बिगुल फूंका गया था और ‘करो या मरो, अंग्रेजो हमारी माटी छोड़ो ’की घोषणा की गयी थी। जिप सदस्य वीणा देवी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी महतो, प्रखंड प्रवक्ता रमजान मोमीन, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र बड़ाईक ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में मुख्य रूप से मानसिंह कुम्हार, कमल मुंडा, भरत साई, शिशुपाल महतो, कुलदीप सिंह, सुरेश मुंडा, दीपक महतो, अजय महतो, नंद किशोर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *