सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली आवास पर हमला, साजिश की आशंका जतायी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर बीती रात हमला किया गया है। पुलिस के अनुसार मनोज तिवारी के घर के पास एक मोड़ के समीप उनके स्टॉफ की स्कार्पियो और कार के बीच हल्की सी टक्कर हो गयी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गयी। फिर करीब 8 से 12 लोगों ने मनोज तिवारी के निजी सहायक अभिनव मिश्रा और उनके रसोइए के साथ मारपीट भी की। रात में एक बजे के करीब जब यह वाक्या हुआ उस समय मनोज तिवारी अपने घर में मौजूद नहीं थे, लेकिन जैसे ही उनके निजी सहायकों ने उन्हें सूचना दी कि 8 से 12 लोगों ने उनके घर पर हमला किया है तो वह फौरन अपने घर पर लौटे और उन्होंने नई दिल्ली के डीसीपी को फोन पर इसकी सूचना दी। हमले में मनोज तिवारी के स्टाफ के 2 लोग घायल भी हुए हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि शायद यह बड़ी साजिश हो सकती है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *