झारखंड हलचल

झारखंड से अगवा व्यवसायी पुत्र की पटना से बरादगी

पटना : राजधानी पटना की पुलिस ने झारखंड से अगवा किये गये एक व्यवसायी के पुत्र को सकुशल बरामद किया है। बरामद किया गया युवक गढ़वा के व्यवसायी प्रदीप उपाध्याय का पुत्र राहुल उपाध्याय बताया जा रहा है।अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के पास पुलिस ने 23 साल के राहुल को बरामद किया। पटना के एसएसपी मनु महाराज के अनुसार अपहरणकर्ता राहुल को लेकर पटना पहुंचे थे और उसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने राहुल को बरामद किया ।

वाहन पुल के नीचे गिरा

पाकुड़ : हिरणपुर से पाकुड़ जा रहा मैजिक वाहन सोनाजोड़ी पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरा। वाहन में डीएवी के बच्चे के सवार होने की खबर है। हालांकि इस दुर्घटना में बच्चे बाल-बाल बच गये। उन्हे चोट पहुंची है।

अब शाम 5 बजे तक खुला रहेगा रिम्स का जेनेरिक दवा केन्द्र

रांची : रिम्स में जेनेरिक दवा केन्द्र अब सुबह 9 बजे से 5 बजे तक खुला रहेगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों को दवा लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पहले रिम्स में जेनेरिक दवा केन्द्र दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक खुला रहता था

गांव की महिलाएं जनी शिकार पर निकली

रांची : नगड़ी प्रखंड के एडचौरो पंचायत के विभिन्न गांवों की महिलाओं द्वारा मुखिया मरियम तिग्गा के नेतृत्व मे आदिवासी पंरपरा के अनुसार आज जनी शिकार निकाला गया। जनी शिकार में सैकड़ों महिलाएं पुरूषों का परिधान धारण कर दूसरे गाँव गयीं ।

नक्सली की हुई गिरफ्तारी

मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने भाकपा माओवादी के 10 लाख के ईनामी नक्सली रामसुंदर राम उर्फ आलोक जी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रामसुंदर राम को उटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा गांव से गिरफ्तार किया । पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश किए जाने की प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है.

गुप्त सूचना पर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा

बुंडू : बुंडू डीएसपी केवी रमण को मिली गुप्त सूचना पर कई कांडो का अभियुक्त स्वर्णकान्त मुंडा को तमाड़ के सारजमडीह गाँव में चौक से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया,जब वह चबूतरा पर सोया हुआ था।डीएसपी के निर्देश पर तमाड़ थाना प्रभारी जेके रमण ने छापामारी कर अभियुक्त स्वर्णकान्त मुंडा को गिरफ्तार कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *