सरकारी राशि गबन मामले में फरार मुखिया गिरफ्तार

♦बीरेन्द्र कुमार महतो♦

रांची : सरकारी राशि के गबन के आरोप में सिमडेगा के अरानी पंचायत की मुखिया शांति टेटे की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह पिछले कई महीनों से फरार थी। पुलिस गिरफ्त से दूर रहने की उन्होंने पूरी कोशिश की, लेकिन वह आज पुलिस के हत्थे चढ़ गयी। श्रीमती टेटे पर 52 लाख सरकारी रुपये गबन करने का संगीन आरोप है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि मुखिया काफी सीधी सादी है, वो नाम मात्र की मुखिया है। दरअसल उसका सारा कामकाज उसका पति रवि टेटे संभालता था। उसका पति पेशे से ठेकेदार है। गाँव वालों के बीच रवि टेटे की छवि अच्छी नहीं है। पूर्व में भी वह बैंक से लोन दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *