♦बीरेन्द्र कुमार महतो♦
रांची : कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन अब उस दुनिया से किनारा कर चुका है, जहां उसे आतंक के चेहरे मे तौर पर देखा और पहचाना जाता था। कई संगीन मामलों में शामिल होने के बाद अंततः झारखंड सरकार की नक्सलियों के लिए बनी सरेंडर पॉलिसी उसे पसंद आ गयी।
विधायक विकास मुंडा अनशन पर
कुंदन पाहन के सरेंडर करने और सरकार की ओर से धन राशि देने के विरोध में आजसू के तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा की ओर से कई गंभीर सवाल खड़े किये गये हैं। विरोध में मुंडा अनशन मोरहाबादी में गाँधी जी के मूर्ति के समक्ष अनशन पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हत्यारे को इनाम राशि नहीं मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि विकास मुंडा के पिता विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या का कुंदन पाहन आरोपी है। इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार की पत्नी ने भी गंभीर सवाल करते हुए कहा कि वह कुंदन पाहन से कहेगी कि उसने मेरे पति की हत्या क्यों की थी?






Who's Online : 0