अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में शामिल पूर्व मंत्री जसवंत सिंह का रविवार सुबह 6.55 में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है। सेना के अस्पताल ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का रविवार सुबह 6रू55 पर निधन हो गया। उन्हें 25 जून को भर्ती कराया गया था और मल्टीअर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस का इलाज किया जा रहा था। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन
