उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

 नई दिल्ली: देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया है, भारत के उपराष्ट्रपति की कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने आज सुबह टेस्ट करवाया था। उन्हें कोई लक्षण नहीं है और बिल्कुल ठीक हैं। होम क्वॉरंटीन में हैं। वेंकैया नायडू की पत्नी उषा नायडू की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *