झारखंड आंदोलनकारियों ने सरकार से मान-सम्मान की मांग की, रांची में मानव श्रृंखला

♦लहर न्यूज संवाददाता ♦
 रांची: झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, स्वाभिमान, अस्तित्व, पहचान एवं पेंशन की मांग को लेकर आज 28 अक्टूबर को मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया।
आंदोनलकारियों को महान झारखंड रत्न देने की मांग
इस कार्यक्रम के माध्यम से मांग की गई है कि मारांग गोमके, जयपाल सिंह मुंडा, एन ई होरो, बिनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो, सीपी तिर्की, देवेंद्र माझी, डॉ रामदयाल मुंडा, डॉ बीपी केसरी, रीतलाल प्रसाद वर्मा, एके राय, लाल रण विजय नाथ शहदेव, सोबरन अंसारी, बशीर अहमद सहित सभी झारखंड आंदोलनकारियों को महान झारखंड रत्न देकर अभिलंब राजकीय पहचान व सम्मान प्रदान किया जाय।

गजट में नामों को शामिल करने की मांग
मांग की गई कि दिसुम गुरु शिबू सोरेन से लेकर सुदेश कुमार महतो तक राज्य के एक-एक झारखंड आंदोलनकारी, साहित्यकार, पत्रकार एवं कलाकार, सबों को एक निश्चित समय के अंदर चिन्हित कर मान-सम्मान, पहचान व पेंशन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। झारखंड आंदोलनकारियों के नामों का प्रकाशन गजट में शीघ्र हो। कार्यक्रम में दुमका, गिरिडीह, धनबाद, सरायकेला, खरसावां, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, हजारीबाग, रामगढ़, रांची एवं सिल्ली क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारी शामिल हुए। इस बीच झारखंड आंदोनलकारी राजू महतो ने कहा- झारखंड आंदोनलकारियों की मांगे तत्काल नहीं मानी गयी तो इस आंदोनल को और अधिक तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *