लद्दाख में शहीद अभिषेक का रांची के चान्हो में अंतिम संस्कार

♦लहर न्यूज संवाददाता ♦
 रांची: लद्दाख में भारतीय सीमा पर शहीद हुए अभिषेक कुमार का पार्थिव शरीर आज सुबह रांची के चान्हो पहुंचा। यहां अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगों ने देशभक्ति के नारे लागए।
सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई परमाननंद गुप्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान क्षेत्र में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जब तक सूरज चांद रहेगा अभिषेक तेरा नाम रहेगा, शहीद अभिषेक कुमार अमर रहे के नारों से गूंजता रहा। इससे पहले 25 अक्टूबर को लद्दाख में शहीद हुए अभिषेक कुमार साहू का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह सेना के वाहन से चोरेया लाया गया।
शहीद के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने के बाद वहां उनके परिजनों में कोहराम मच गया। यह सब देख वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गयीं। मां कांति देवी, बहन आरती कुमारी व दादी चांदो देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़े भाई परमानंद गुप्ता के भी आंसू थम नहीं रहे थे। बाद में गांव के ही मुक्तिधाम में उन्हें मुखाग्नि दी गयी। यहां सैनिकों ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद नम आंखों से लोगों ने अपने गांव के लाल को अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *