अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों क भिक्षाटन

♦डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ♦
रांची: झारखंड असिस्टेंट प्रोफेसर अनुबंध संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.निरंजन महतो के नेतृत्व में प्रतिमाह एक निश्चित मासिक मानदेय की मांग को लेकर झारखंड के सातों विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने भिक्षाटन किया। इन्होंने बताया कि यू.जी.सी. नियमावली के अनुरूप एक निश्चित मासिक मानदेय 57,700 रूपये प्रतिमाह मिलना चाहिए।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरंजन महतो ने बताया कि अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर मोरहाबादी के आस-पास की दुकानों में जाकर भिक्षाटन किया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ एसके झा , प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शहनवाज खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. संगीता कुजूर, रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष डॉ. रिझु नायक सहित अन्य शिक्षकों ने अपने विचार रखे।
भिक्षाटन कार्यक्रम में डॉ. रिझु नायक, डॉ. अजय नाथ शाहदेव, डॉ.अंजना सिंह, डॉ. हरेन्द्र कुमार, डॉ भादी प्रकाश उरांव,डॉ. गोपी नाथ पांडेय, डॉ. चंद्रशेखर राय, डॉ.जैनेन्द्र कुमार, डॉ. रिवा वाणी तिर्की सहित कई शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *