झारखंड के वित्त मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव कोरोना पाॅजिटिव,मेडिका में भर्ती

♦लहर न्यूज संवाददाता ♦
  रांची : झारखंड के वित्त मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव मंगलवार को कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद उन्हें शाम को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिका में डॉक्टर विजय मिश्रा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक उरांव को आज सुबह बुखार की शिकायत थी। शक होने पर उन्होंने कोरोना जांच कराई। जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव थी। इससे पहले हाल के दिनों में वह कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *