झारखंड: विधानसभा उपचुनाव में बेरमो से कांग्रेस और दुमका से झामुमो प्रत्याशियों की जीत, भाजपा को झटका

♦लहर न्यूज संवाददाता♦
 रांची: झारखंड के दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनावों के नतीजे महागठबंधन के पक्ष में गये हैं। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को उपचुनाव में जोरदार झटका लगा बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने बीजेपी के योगेश्वर महतो बाटुल को 14,225 से अधिक वोट से पराजित किया। जबकि दुमका सीट पर सीएम हेमंत सोरेन की भाई व जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी को 6,842 वोट से हराया।
कुमार जयमंगल को 94,022 वोट मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी योगेश्वर महतो बाटुल ने 79,797 वोट हासिल किया। वहीं, झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन कोे 80,559 मत मिले। जबकि भाजपा की डाॅ. लुईस मरांडी को 73,717 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *