झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव पीपी शर्मा का दिल्ली में निधन

♦लहर न्यूज संवाददाता ♦
  रांची: झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव पीपी शर्मा का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान आज निधन हो गया। पीपी शर्मा झारखंड के स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों में प्रधान सचिव रहे रह चुके थे। बाद में वह रांची स्थित श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शर्मा कुछ दिनों से बीमार थे। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1971 बैच के अधिकारी थे।

उनकी स्कूली शिक्षा दून स्कूल में हुई। दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में 1965 से 1968 के बीच पढ़ाई की। 1968-70 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में शिक्षा प्राप्त की। इन्होंने सेवा के दौरान विधि में स्नातक भी किया। झाररखंड के मुख्यमंत्री सहित कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *