♦लहर न्यूज संवाददाता ♦
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही झारखंड लौटने को कहा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का इलाज कर रहे चेन्नई के डॉक्टर्स से भी बात की।
डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जगरनाथ महतो की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पिछले एक सप्ताह से जगरनाथ महतो की फिजियोथेरेपी भी हो रही है। वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने खुद से लिक्विड डायट भी लेना शुरू कर दिया है। सुबह, दोपहर और शाम थोड़ा-थोड़ा लिक्विड डाइट वे खुद से ले रहे हैं।
बता दें कि कोरोना संक्रमित रहे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के फेफड़े का सफल प्रत्यारोपण पिछले महीने ही किया गया है।
शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो से सीएम हेमंत ने की बात, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार







Who's Online : 0