♦लहर न्यूज संवाददाता♦
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की कमेटी का विस्तार किया गया है। इसकी कड़ी में कमेटी का विस्तार करते हुए पूर्व डीएसपी एवं झारखंड आंदोलनकारी चंद्रा रश्मि पिंगुआ व दीपक कुमार बंटी को संयोजक तथा कुमुद कुमार वर्मा को रांची जिला का प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने यह जानकारी दी।
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा में बने तीन नये पदधारी, मिली अहम जिम्मेवारी
